विदिशा: बायपास रोड तमोरिया के पास विद्युत डीपी से तेल हो रहा चोरी रहवासी ने बताई परेशानी, रात रात भर बिजली गुल होने की शिकायत
सिविल लाइन थाने के तमोरिया क्षेत्र के रोड बाईपास रखे हुए ट्रांसफार्मर से चोरों द्वारा पिछले कई दिनों से तेल चोरी किया जा रहा है। जिसके चलते बार-बार ट्रांसफार्मर जल रहा है और लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यहां रहने वाली प्रतिभा आचार्य ने रविवार शाम 6 बजे बताया कि पिछले कई दिनों से अज्ञात चोरों द्वारा रात में डीपी से तेल चोरी किया जा रहा है।