महोबा: एसपी शशांक सिंह ने वर्चुअल जनसुनवाई की, गूगल मीट के जरिए फरियादियों की समस्याएं सुनीं
Mahoba, Mahoba | Jun 19, 2026 पुलिस अधीक्षक शशांक सिंह ने पुलिस कार्यालय से गूगल मीट के माध्यम से वर्चुअल जनसुनवाई कर फरियादियों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान जनपद के सभी थाना प्रभारी और पुलिस अधिकारी ऑनलाइन जुड़े रहे। एसपी ने शिकायतों के त्वरित, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए।