नगरी: नगरी के एक सूने मकान से सोने-चांदी के गहने सहित नकदी रकम की चोरी
Nagri, Dhamtari | Jun 11, 2026 नगरी थाना से मिली जानकारी के अनुसार नगरी के वार्ड क्रमांक 8 डिपोपारा निवासी चुनेश्वर साहू घर में ताला लगाकर अपने ससुराल गया था। वही 10 जून को जब वापस घर आया तो अंदर सभी कमरों का ताला टूटा हुआ था। एवं अंदर सामान बिखरा हुआ था। साथ ही अलमारी का ताला भी टूटा हुआ था। जिसमें रखे करीब 22575 रुपए के सोने चांदी के गहने व चांदी के सिक्के सहित अन्य सामान चोरी हो गए थे।