सैदपुर: कटरिया कांड पर सियासत तेज, योगी के दूत मंत्री OP राजभर ने दी 5 लाख की सहायता, जमीन और आवास के कागजात भी सौंपे
कटरिया गाँव में नाबालिग निशा की मौत के मामले ने अब पूरी तरह सियासी रूप ले लिया है। शनिवार की देर रात मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महाराज के दूत बनकर प्रदेश सरकार में पंचायती राज मंत्री का दायित्व संभाल रहे ओमप्रकाश राजभर पीड़ित परिवार से मिलने कटरिया पहुँचे। वहाँ उन्होंने मृत किशोरी के परिजनों से मिलकर उन्हें सांत्वना दी और 5 लाख का चेक व जमीन के कागजात सौंपा।