धौलपुर: शहर के अलग अलग जगहों से दूध पाउडर, घी के लिए नमूने
आमजन को शुद्व व गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध करवाने हेतु त्यौहारी सीजन को देखते हुए जिला कलक्टर श्रीनिधि बी टी के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने शनिवार को कार्यवाही करते हुए घी, दूध, बर्फी के नमूने लिए।विभाग की टीम ने आज में घी घर तथा संस डेयरी से 2 - 2 नमूने घी के लिए। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर दोषी के विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी।