धौलपुर: पहले चरण में होगा धौलपुर करौली लोकसभा क्षेत्र में मतदान
धौलपुर जिले में नगर परिषद की टीम राजनीतिक पार्टियों के पोस्टरों को हटाने में लग गई है। धौलपुर-करौली लोकसभा सीट पर अभी तक किसी भी पार्टी ने अपना प्रत्याशी घोषित नहीं किया है। एससी वर्ग के लिए आरक्षित सीट पर पिछले लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी मनोज राजोरिया ने जीत हासिल की थी। चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस होते ही चुनावी बिगुल की शुरुआत हो गई है।