अशोक नगर: अशोकनगर नगर पालिका में करोड़ों के घोटाले का आरोप,टेंडर से पहले काम, पानी पर 2 करोड़ खर्च और विकास में भेदभाव के आरोप
अशोकनगर नगर पालिका एक बार फिर विवादों के घेरे में है। बुधवार को दोपहर 3 बजे पुराने रेस्ट हाऊस में कांग्रेस पार्षद रीतेश जैन आजाद ने नगरपालिका अध्यक्ष नीरज मनोरिया और सीएमओ विनोद उन्नीतान पर गंभीर आरोप लगाए हैं। दावा किया गया है कि कई विकास कार्यों में टेंडर प्रक्रिया पूरी होने से पहले ही काम शुरू कर दिए गए।