गुमला: बाइकर्स ने झपट्टा मारकर महिला के गले से तीन लाख की सोने की चेन छीनी
Gumla, Gumla | Apr 10, 2026 शहर में अपराधियों ने एक महिला से सोने की चेन छिनतई की घटना को अंजाम देकर दहशत फैला दी। घटना पालकोट रोड स्थित शक्ति मंदिर के समीप की है, जहां बाइक सवार दो युवकों ने वारदात को अंजाम दिया और फरार हो गए। डीएसपी रोड स्थित बाबू वीर कुंवर सिंह कॉलोनी निवासी सती देवी किसी काम से पालकोट रोड गई हुई थीं। इसी दौरान अचानक बाइक पर सवार दो युवक ने घटना को अंजाम दिया।