अकबरपुर: खाखनुआ से आने वाले भारी वाहन गोपालपुर मोड़ के पास रॉन्ग साइड से प्रवेश करते हैं, यातायात नियमों की खुली अनदेखी
शुक्रवार को 4:00 बजे जानकारी मिली कि राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या-20 पर अकबरपुर आंचल के नेमदारगंज थाना क्षेत्र के गोपालपुर मोड़ से नोनाई मोड़ तक इन दिनों रॉन्ग साइड से गिट्टी लदे हाइवा और अन्य भारी वाहनों का परिचालन राहगीरों के लिए गंभीर खतरा बन गया है। खाखनुआ की ओर से आने वाले गिट्टी लदे हाइवा गोपालपुर मोड़ के पास फोरलेन पर रॉन्ग साइड से ही प्रवेश कर जाते हैं