मुगलसराय: मुगलसराय स्टेशन पर ईसीआरईयू पदाधिकारियों का भव्य स्वागत किया गया
मुगलसराय। ईसीआरईयू के नवनिर्वाचित केंद्रीय अध्यक्ष संतोष कुमार पासवान व संगठन सचिव एस.के. शर्मा का बुधवार दोपहर 03 बजे को मुगलसराय स्टेशन पर रेल कर्मचारियों ने भव्य स्वागत किया। डीडीयू स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 3 सहित अन्य स्थानों पर कर्मचारियों ने फूल-मालाओं व गाजे-बाजे के साथ अभिनंदन किया और नारेबाजी की।जिससे पूरे स्टेशन परिसर में उत्सव जैसा माहौल बना रहा।