"दिनांक 30/05/2026 को पुलिस को एक सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम खडखड़ी के अंडरपास के पास ग्राम गनौली के रहने वाले ओमकार नामक व्यक्ति को कुछ लोगों द्वारा फायरिंग कर अपहरण कर लिया गया है। इस सूचना पर पुलिस वहाँ मौके पर पहुँची, छानबीन की। पता चला कि आरोपीगण उसी गाँव के रहने वाले हैं।
इस सूचना के उपरांत परिवार से तहरीर प्राप्त कर तत्काल अभियोग पंजीकृत किया गया तथा ग्रामीण स्वाट और मुख्यालय की स्वाट टीम सहित कुल 10 टीमों का गठन कर सीसीटीवी फुटेज को खंगाला गया तथा सर्विलांस की भी मदद ली गई और लगातार हमारी टीमें प्रयास कर रही हैं और जो अपहृत हैं, उनकी बरामदगी के लिए तथा जो अभियुक्तगण हैं, उनकी गिरफ्तारी के लिए। इसके अलावा जो आसपास के नदी-नाले और नहर हैं, उनमें भी हमारा सर्च अभियान चलाया जा रहा है।
आज एसडीआरएफ (SDRF) की टीम की भी मदद ली गई है सर्च अभियान के लिए। अभी भी हमारी टीमें लगी हुई हैं और जो सर्च अभियान नदी और नाले का, वो भी चलाया जा रहा है। शीघ्र उनकी बरामदगी के लिए हम लोग प्रयास कर रहे हैं और तथा अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए भी टीमें लगातार प्रयास कर रही हैं।
इस अभियोग के अंतर्गत शरण देने वाले तथा इस षड्यंत्र में शामिल रहने वाले पांच अभियुक्तों की अब तक गिरफ्तारी कर उन्हें जेल भेजा जा चुका है। अन्य छानबीन तथा वैधानिक कार्यवाही जारी है।"
बाइट - श्री सुरेन्द्रनाथ तिवारी, पुलिस उपायुक्त ग्रामीण जोन
@Uppolice
2 views | Ghaziabad, Uttar Pradesh | Jun 2, 2026