बरेली: नेकपुर गल्ला मंडी में फांसी के फंदे से झूलता मिला युवक का शव
सुभाष नगर थाना क्षेत्र के नेकपुर गल्ला मंडी में एक युवक का शव फांसी के फंदे से झूलता मिला है। हालांकि युवक के फांसी लगाने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मामले में छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले में जांच पड़ताल की जा रही है।