बरेली: इज्जतनगर क्षेत्र में प्यार के लिए बदला धर्म, सिमरन से सुमन बनकर प्रेमी संग रचाई शादी
यूपी के बरेली में फिर धर्म परिवर्तन का मामला सामने आया है। बरेली क्षेत्र के गांव कुआडांडा की रहने वाली समरीन ने धर्म परिवर्तन कर अपना नाम सुमन यादव रख लिया। इसके बाद उन्होंने इज्जत नगर के के रहने वाला मित्रपाल यादव से शादी कर ली। मित्रपाल ने समरीन उर्फ सुमन की मांग में सिंदूर भरकर जयमाला पहनाई और 7 फेरे लेकर शादी के बंधन में बंध गए।