बरेली: बरेली गोलीकांड बवाल के दौरान बीडीए की जमीन का भी हुआ नुकसान, बवालियों से होगी भरपाई
बरेली में पीलीभीत-बाइपास के किनारे प्लॉट पर कब्जे को लेकर हुए बवाल से बीडीए की संपत्ति को भी नुकसान पहुंचा है। अब इस नुकसान की भरपाई बवालियों से करने की तैयारी है। बीडीए ने इसकी जांच शुरू कर दी है। बरेली में पीलीभीत-बाइपास के किनारे प्लॉट पर कब्जे को लेकर प्रॉपर्टी डीलर राजीव राणा और आदित्य उपाध्याय गुटों ने जमकर बवाल किया था।