बरेली: भीषण गर्मी से दो होमगार्ड की बिगड़ी तबीयत, जिला अस्पताल में भर्ती
थाना भमोरा के गांव भानपुर के रहने वाले 45 वर्षीय रमेश होमगार्ड ने बताया बरेली में पुलिस लाइन जीआरएम स्कूल के पास ड्यूटी लगी थी। वहीं दूसरे साथी कैंट थाना क्षेत्र के चनहेटी के रहने वाले 50 वर्षीय राम प्रताप की ड्यूटी बिहारीपुर ढाल के पास लगी थी। तभी अचानक दोनों लोगों की भीषण गर्मी से तबीयत बिगड़ गई।