भाई दूज पर मुरैना जिला जेल में भावुक हुए भाई-बहन, तिलक लगाते छलक उठीं बहनों की आंखें,
मुरैना। भाई-बहन के अटूट प्रेम और विश्वास का प्रतीक भाई दूज का पावन पर्व मुरैना जिला जेल में भावुक माहौल के बीच मनाया गया। इस अवसर पर जेल प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजामों के साथ जेल में बंद भाइयों की उनकी बहनों से मुलाकात कराई गई।
काफी समय बाद अपने भाइयों को सामने देखकर कई बहनें भावुक हो उठीं। किसी की आंखों में खुशी के आंसू थे तो किसी के चेहरे पर अपनों से मिलने की खुशी साफ झलक रही थी। वहीं जेल में बंद कैदी भी अपनी बहनों को देखकर भावुक नजर आए।
इस दौरान बहनों ने अपने भाइयों के माथे पर तिलक लगाकर उनकी लंबी उम्र और बेहतर भविष्य की कामना की। भाई-बहनों के बीच प्रेम और अपनत्व के ऐसे दृश्य देखने को मिले, जिन्होंने वहां मौजूद लोगों को भी भावुक कर दिया।
जेल प्रशासन ने आवश्यक व्यवस्थाएं करते हुए मुलाकात की प्रक्रिया संपन्न कराई, ताकि बहनों को अपने भाइयों से
Gwalior Gird, Gwalior | Nov 12, 2026