किशनगंज जिला पदाधिकारी नवीन कुमार एवं श्री संतोष कुमार, पुलिस अधीक्षक, किशनगंज के द्वारा आगामी (स्वतंत्रता दिवस) 15 अगस्त 2026 के सफल आयोजन हेतु मुख्य समारोह स्थल शाहिद अशफाक उल्ला खां स्टेडियम, खगड़ा, किशनगंज में ध्वजारोहण कार्यक्रम का मॉक ड्रिल/फुल ड्रेस रिहर्सल कराया गया ।
मुख्य समारोह स्थल पर यातायात व्यवस्था, बैरिकेडिंग, दीवारों की रंगाई-पुताई, रंग-बिरंगी पताकाओं से सजावट, अल्पाहार, ध्वनि विस्तारक (माइक) व्यवस्था, बैण्ड एवं बिगुल, शामियाना एवं कुर्सियों की व्यवस्था, राष्ट्रीय ध्वज फहराने , परेड, उद्घोषक, चिकित्सा व्यवस्था, विधि-व्यवस्था, दंडाधिकारी-सह-संपर्क पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, साफ-सफाई, ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव, राष्ट्रीय गान, वाहन व्यवस्था, अभिभाषण, विशेष साफ-सफाई ,वर्षा का पानी शीघ्र निकालने, पेयजल की समुचित व्यवस्था, स्वास्थ सेवा आदि की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की गई है ताकि स्वतंत्रता समारोह कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न किया जा सके ।
महादलित टोलों में ध्वजारोहण कार्यक्रम चिन्हित पदाधिकारी सुनिश्चित करेंगे, साथ ही स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम का प्रभावी आयोजन सुनिश्चित करेंगे ।
शहीद अशफाकउल्लाह खाँ स्टेडियम, (खगड़ा) किशनगंज में परेड एवं मार्च पास्ट में एक प्लाटून बी.एस.एफ. की टुकड़ी, एक प्लाटून एस.एस.बी. की टुकड़ी, एक प्लाटून डी.ए.पी. (महिला एवं पुरुष), एक टुकड़ी बिहार गृह रक्षा वाहिनी, एन.सी.सी. एवं स्काउट एण्ड गाईड (महिला एवं पुरूष) , अग्निशमन दस्ता शामिल होंगे।
इस अवसर उप विकास आयुक्त, पुलिस उपाधीक्षक, जिला पंचायत राज पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी, सामान्य शाखा उपसमाहर्ता , जिला खेल पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी सहित अन्य पदाधिकारीगण आदि उपस्थित थे।