कोटा में बारां के दंपती की जेब कटी, ऑटो चालक पर आरोप
कोटा। बारां से खरीदारी करने कोटा आए दंपती की जेब से 8,500 रुपये चोरी हो गए। चेतन शाक्यवाल पत्नी रेखा के साथ ऑटो से पुरानी सब्जी मंडी स्थित राधिका पैलेस के पास पहुंचे थे। आरोप है कि ऑटो से उतरते ही उनकी जेब कट गई और चालक मौके से फरार हो गया। पीड़ित कैथूनीपोल थाने पहुंचे, जहां घटनास्थल रामपुरा थाना क्षेत्र का बताकर उन्हें रामपुरा भेज दिया गया।
Ladpura, Kota | Sep 4, 2026