शाजापुर: आजाद चौक पर होली उत्सव में राजस्थानी कलाकारों ने दी लोक नृत्य की प्रस्तुति, देर रात तक चला कार्यक्रम
शाजापुर के आजाद चौक में चल रहे होली उत्सव समारोह में मंगलवार रात को राजस्थानी कलाकारों ने लोक नृत्य कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। कलाकारों की प्रस्तुतियों को देखने के लिए देर रात तक लोग आयोजन स्थल पर मौजूद रहे। कलाकारों ने एकल नृत्य से लेकर समूह नृत्य, अग्नि कलश नृत्य और सर पर मटकी रखकर आकर्षक प्रस्तुतियां दी।