सीकर धर्मशाला में शुरू हुई निःशुल्क भंडारा प्रसादी सेवा, जरूरतमंदों को कराया अल्पाहार
खाटू। श्री श्याम यात्री विश्राम गृह (सीकर धर्मशाला) में जरूरतमंद लोगों को सहज रूप से भोजन और अल्पाहार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से निःशुल्क भंडारा प्रसादी सेवा की शुरुआत की गई है। इस सेवा के तहत सप्ताह में एक या दो बार धर्मशाला के बाहर भोजन एवं अल्पाहार का वितरण किया जाएगा।
श्याम मंदिर सत्संग समिति के अध्यक्ष शम्भू दयाल मोदी ने बताया कि समिति द्वारा सेवा कार्य को नियमित स्वरूप देने का निर्णय लिया गया है। इसकी विधिवत शुरुआत शुक्रवार को की गई, जिसमें 101 लोगों को शुद्धता से तैयार किए गए पोहे और गर्मागर्म अदरक-तुलसी की चाय वितरित की गई।
अल्पाहार प्राप्त करने वाले जरूरतमंद लोगों ने समिति के इस सेवा भाव की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया। धर्मशाला के कर्मचारियों ने भी नाश्ता और चाय परोसकर सेवा कार्य में सक्रिय सहयोग दिया।
समिति पदाधिकारियों के अनुसार खाटू की धर्मशालाओं में यह अपनी तरह की पहली पहल है, जिसके अंतर्गत नियमित रूप से साप्ताहिक सेवा शिविर लगाए जाएंगे। इस व्यवस्था से जरूरतमंद एवं गरीब वर्ग के लोगों को काफी राहत मिलेगी।
इस सेवा कार्य में समिति के मंत्री पुरुषोत्तम शर्मा पंड्या, संयुक्त मंत्री अनिल तोदी, कोषाध्यक्ष बृजमोहन मित्तल, नंदकिशोर काबरा, कमल बंसल, अनिल काबरा, प्रमोद सराफ, योगेश गुप्ता, चंद्रप्रकाश, जयप्रकाश, ऋषिका सहित अनेक सदस्यों ने सहयोग प्रदान किया।
Harda, Harda | Jun 19, 2026