गुना नगर: बिलोनिया: किसानों के समर्थन में कांग्रेस का NH-46 पर जाम, 3 घंटे तक थमे रहे वाहनों के पहिए
गुना में जयवर्धन सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस ने किसानों के समर्थन में NH-46 पर तीन घंटे चक्का जाम किया। बिलोनिया के पास हुए प्रदर्शन से वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और नेपाल जाने वाली बसें भी फंस गईं। मरीज, यात्री और शादी समारोह में जा रहे लोग परेशान हुए। कई यात्रियों को पैदल चलना पड़ा। पुलिस और महिला पुलिस बल ने मौके पर व्यवस्था संभाली।