राजापुर: थाना मऊ पुलिस टीम ने घर में घुसकर नाबालिक बालिका से दुष्कर्म के आरोपी को किया गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक चित्रकूट के निर्देशन में थाना मऊ पुलिस टीम ने घर में घुसकर नाबालिक बालिका के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। गिरफ्त में आए अभियुक्त राजा पुत्र बल्ली निवासी बंबुरी द्वारा नाबालिक बालिका के साथ बलात्कार किया गया था। वहीं अभियुक्त की गिरफ्तारी के संबंध में पुलिस ने आज शुक्रवार के शाम 6:27 बजे प्रेस नोट जारी किया है।