बाढ़: दिवंगत भरत तिवारी के समर्थन में बाढ़ में समर्थकों द्वारा निकाली गई "न्याय यात्रा"
Barh, Patna | Jun 22, 2026 भरत तिवारी के कथित फर्जी एनकाउंटर के ख़िलाफ़ और उन्हें न्याय दिलाने को लेकर सोमवार को बाढ़ में लगभग 10: 30 बजे न्याय यात्रा निकाली गई। यह न्याय यात्रा बाढ़ अनुग्रह नारायण सिंह कॉलेज के मैदान से एसडीओ कार्यालय तक निकाली गई। भरत तिवारी के समर्थकों ने कहा कि पुलिस ने उन्हें फर्जी एनकाउंटर कर हत्या कर दी है। वह एक सामाजिक कार्यकर्ता एवं क्रांतिकारी योद्धा था।