अलीगढ़ में आगामी होली और ईद को लेकर जिला पुलिस और प्रशासन अलर्ट मोड में है। उक्त त्योहारों को लेकर एसएसपी नीरज जादौन के निर्देशों पर समस्त थाना क्षेत्र में पुलिस के द्वारा पैदल मार्च किया गया है। इस दौरान आपातकाल स्तिथि से निपटने के लिए पुलिस को दंगा नियंत्रण पूर्वाभ्यास भी कराया गया है।