अरनोद: 3 जुलाई को हिंगलाट और सेवना में लगेगा ग्रामीण सेवा शिविर, आमजन की समस्याओं का होगा त्वरित समाधान
राज्य सरकार के निर्देशानुसार आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान एवं विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाने के उद्देश्य से 03 जुलाई (शुक्रवार) को जिलेभर में ग्रामीण सेवा शिविर आयोजित किए जाएंगे। इसी क्रम में अरनोद पंचायत समिति की ग्राम पंचायत हिंगलाट एवं दलोट पंचायत समिति की ग्राम पंचायत सेवना में भी ग्रामीण सेवा शिविर लगाए जाएंगे।