बरहेट: बरहेट बाजार में अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू, जाम से राहत मिलने की उम्मीद
शनिवार को बरहेट बाजार में बीडीओ सह सीओ अंशु कुमार पांडे के निर्देश पर नवाब चौक से तीनमोहनी चौक तक अतिक्रमण हटाने की पहल प्रारंभ कर दी गई है।अधिकारियों ने बताया कि मुख्य सड़क होने के कारण प्राय: चौक चौराहा पर जाम की स्थिति बनती रहती है जिससे आम जनों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क अतिक्रमण मुक्त होने से लोगों को राहत मिलेगी।