उचकागांव: यूपी पुलिस धर्मचक गांव पहुंचकर मृतक जितेंद्र की पत्नी को लेकर मायके रवाना
उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के तमकुहीराज थाना क्षेत्र के बसडीला बुजुर्ग गांव में हुए सनसनीखेज गोलीकांड ने दो राज्यों (उत्तर प्रदेश और बिहार) की पुलिस और आम जनता को झकझोर कर रख दिया है. एक कथित प्रेम प्रसंग और आपसी विवाद के बाद जीजा द्वारा साली को गोली मारने और फिर खुद को उड़ा लेने के इस मामले में अब एक नया मोड़ आ गया है.