जलालाबाद: लखनऊ महासम्मेलन से पहले प्रधान संघ पर कार्रवाई, कई प्रधानों को किया गया हाउस अरेस्ट
जलालाबाद। पंचायत चुनाव और कार्यकाल विस्तार को लेकर 20 मई को लखनऊ में प्रस्तावित ग्राम प्रधानों के महासम्मेलन से पहले पुलिस-प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया। जलालाबाद ब्लॉक प्रधान संघ अध्यक्ष कुलदीप दीक्षित समेत कई प्रधानों को मंगलवार रात हाउस अरेस्ट कर लिया गया, जिसके बाद सम्मेलन में जाने की तैयारियां धरी रह गईं। लखनऊ जाने के लिए बुक बसें भी रद्द करनी पड़ीं