सोहागपुर: खनूजा कार्टिज के पास जुआ खेलते हुए आठ जुआरी पुलिस द्वारा गिरफ्तार
जिला मुख्यालय में स्थित कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत खनूजा कार्टिज के पास में जुआं खेलने वाले आठ जुआरियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शुक्रवार की शाम 7 बजे बताया कि मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई खनूजा कार्टिज के पास में कुछ लोग स्ट्रीट लाइट के प्रकाश में तास पत्तो मे हार जीत की बाजी लगा कर जुआ खेल रहे की सूचना पर पुलिस ने दबिश देकर पकड़ा।