कोल: सीएम ग्रिड सड़कों में घटिया सामग्री लगाने पर फर्म पर ₹15 लाख जुर्माना, ब्लैकलिस्ट व टर्मिनेशन का नोटिस जारी
Koil, Aligarh | Apr 3, 2026 शहर में स्मार्ट सिटी के तहत सीएम ग्रिड की सड़क निर्माण कार्यों में घटिया सामग्री लगाना कार्यदाई संस्था को भारी पड़ गया। नगर आयुक्त ने निर्माण करने वाली फॉर्म पीपीएस बिल्डर के विरुद्ध 15 लाख का जुर्माना लगाते हुए फर्म ब्लैक लिस्टिंग और टर्मिनेशन का नोटिस जारी किया है। सीएम ग्रिड के तहत दोदपुर में सड़क निर्माण कार्य कराया गया था।