तुरकौलिया: रघुनाथपुर पुलिस ने चोरी की दो गाड़ियों के साथ तीन लोगों को सोमवार को गिरफ्तार किया, पूछताछ में जुटी
रघुनाथपुर पुलिस चोरी की दो गाड़ी के साथ तीन लोगों को सोमवार गिरफ्तार कर पूछताछ में जुटी। थानाध्यक्ष धनन्जय कुमार ने मंगलवार बताया कि वाहन जांच के दौरान चोरी की बोलेरो के साथ विकेश कुमार यादव व मो रहमान को गिरफ्तार किया गया। उसकी निशानदेही पर छतौनी स्थित गैरेज संचालक बुलेट राउत को चोरी की मैजिक पिकअप के साथ गिरफ्तार कर पूछताछ कर अग्रतर कारवाई की जा रही है।