सासनी: सासनी क्षेत्र में आपसी लड़ाई झगड़ा करने वाले 3 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, शांतिभंग में चालान
Sasni, Hathras | Jul 29, 2026 जनपद हाथरस की तहसील सासनी क्षेत्र के अलग-अलग स्थान पर आपसी लड़ाई झगड़ा कर करने वाले 3 अभियुक्तों को सूचना पर पुलिस ने कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार किया है। गांव ठूलई में आपसी लड़ाई झगड़ा करने वाले दो अभियुक्त एवं गांव औंदुआ में गांव के व्यक्ति से आपसी लड़ाई झगड़ा करने वाले एक अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर उपजिलाधिकारी न्यायालय सासनी में पेश किया है।