जौलजीबी में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत, ऐतिहासिक मेले का किया शुभारंभ।
देवभूमि उत्तराखंड के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक संगम स्थल जौलजीबी आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का स्थानीय जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों और क्षेत्रवासियों द्वारा गर्मजोशी से स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। काली और गोरी नदियों के पावन संगम पर आयोजित होने वाले विश्व प्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय जौलजीबी मेले एवं विकास प्रदर्शनी-2026 के उद्घाटन हेतु पहुंचे मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सीमांत क्षेत्र में भारी उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने क्षेत्र के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं की सौगात भी दी और इसे भारत-नेपाल की साझा सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक बताया।
Dehradun, Dehradun | Nov 14, 2026