नैनवां: दलेलपुरा गांव को नैनवा नगर पालिका में शामिल करने के विरोध में ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा
Nainwa, Bundi | Feb 17, 2025 नैनवा पंचायत समिति के फुलेता पंचायत के दलेलपुरा गांव के ग्रामीणों ने नैनवा नगर पालिका में गांव को शामिल करने के विरोध में उपखंड कार्यालय पर प्रदर्शन कर उपखंड अधिकारी को गांव को नगर पालिका क्षेत्र में शामिल नहीं करने का ज्ञापन सोपा। ग्रामीणों ने बताया कि राजस्व गांव को पालिका क्षेत्र में शामिल नहीं किया जाए मांग पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन किया जाएगा।