हमीरपुर: सुमेरपुर में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित हुआ योग शिविर
रविवार को 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस बड़े उत्साह से मनाया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव वंदना अग्रवाल के कुशल निर्देशन में कस्बे के श्री गायत्री विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में विशेष योग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में योग शिक्षक लोटन प्रसाद गुप्ता ने प्रातः 5.30 से 6.30 बजे तक प्रतिभागियों को विभिन्न योगासन कराए। उन्होंने ताड़ासन, वृक्षासन, भुजंगा