वाड्रफनगर: धनवार चेकपोस्ट पर 2226 बोरी अवैध धान जब्त, तीन ट्रक किए गए पकड़े
वाड्रफनगर सोमवार धान खरीदी सत्र शुरू होने से पहले प्रशासन ने अवैध धान परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए धनवार चेकपोस्ट पर 2226 बोरी धान सहित तीन ट्रकों को जब्त किया है। एसडीएम एवं तहसीलदार की संयुक्त टीम ने कार्रवाई के दौरान पाया कि धान उत्तर प्रदेश से छत्तीसगढ़ लाया जा रहा था। धान को प्रदेश में खपाने की आशंका पर प्रशासन ने वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी