बूंदी: जिला कलेक्ट्रेट में जिला कलेक्टर अक्षय गोदारा ने छात्र को उपलब्ध कराई खेल सामग्री
Bundi, Bundi | Aug 31, 2024 आमजन की सार्वजनिक एवं व्यक्ति समस्याओं के समाधान के लिए जिले की ग्राम पंचायत मुख्यालय पर आयोजित होने वाली जिला कलेक्टर की रात्रि चौपाल से ग्रामीणों को कम समय में बड़ी राहत मिल जाती है। वहीं जिला कलक्टर अक्षय गोदारा की रात्रि चौपाल में भाल फेंक की खेल प्रतिभा छात्र सत्येन्द्र सुमन के लिए मददगार साबित हुई है। जिला कलेक्टर ने छात्र को भाला उपलब्ध कराया।