बूंदी: बिजली कनेक्शन देने पर खनिज विभाग के अभियंता सहित 11 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
Bundi, Bundi | Aug 30, 2024 खनिज विभाग के तत्कालीन खनिज अभियंता और पांच क्रेशर संचालकों सहित 11 लोगों के खिलाफ बूंदी जिले के डाबी थाने में मामला दर्ज हुआ। डाबी थाना क्षेत्र के ग्राम पराना में क्रेशर को फर्जी दस्तावेजों के आधार पर मिली भगत कर बिजली कनेक्शन देने का आरोप, तालेड़ा न्यायलय के आदेश पर फरियादी रामसुख गुर्जर के ईस्तगासे पर मामला दर्ज किया। पुलिस जांच में जुटी।