बूंदी: अपहरण कर मारपीट करने के पांच आरोपियों को देईखेड़ा थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार दो युवकों का अपहरण कर की थी मारपीट
Bundi, Bundi | Aug 30, 2024 अपहरण कर मारपीट करने के पाँच आरोपी को देईखेड़ा थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। देइखेड़ा थानाधिकारी अजीत सिंह ने बताया कि जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर कार्रवाई करते हुए 12 जुलाई को लालचंद और मनीष के साथ अपहरण कर मारपीट करने के वांछित आरोपी गोपाल सिंह उर्फ काल बना, कन्हैयालाल उर्फ काना गुर्जर, दिलभर मीणा,रोहित मीणा व अशोक मीणा को गिरफ्तार किया हैं।