बूंदी: शिव शक्ति गौ सेवा समिति के पदाधिकारी ने जिला कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन गौशाला के लिए भूमि आवंटन का सोपा ज्ञापन
Bundi, Bundi | Aug 30, 2024 शिव शक्ति गौ सेवा समिति के सदस्य व पदाधिकारी ने शुक्रवार को जिला कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर एनएच 52 राष्ट्रीय राजमार्ग पर प्रतिदिन निराश्रित मवेशियों से हो रही दुर्घटनाओं पर चिंता जताते हुए तालेड़ा उपखंड क्षेत्र में गौशाला हेतु भूमि आवंटन करने की मांग की है। गौ सेवा समिति के पदाधिकारी ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंप कर भूमि आवंटन की मांग की है।