बहराइच: दरगाह इलाके के बरई बिलासा में युवक का शव फंदे से लटकता मिला, मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी
बहराइच के थाना दरगाह क्षेत्र अंतर्गत स्थित बड़ाई बिलासा में एक युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ में फंदे से लटकता हुआ शव बरामद हुआ है। वही इस मामले में मृतक की मां ने हत्या की आशंका जताई है। बता दें कि रविवार दोपहर करीब 2बजे के आसपास मृतक की मां ने बताया कि युवक का जमीनी विवाद चल रहा था वही मौके पर पहुंची पुलिस पड़ताल में जुट गई है।