बहेड़ी: गुड़वारा के पास खंभे से टकराकर पलटी तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्रॉली, 33 केवीए सहित तीन लाइन क्षतिग्रस्त, विद्युत सप्लाई ठप्प
बरेली नैनीताल हाईवे पर बहेड़ी थाना क्षेत्र के गुड़वारा के पास आज पांच जुलाई सुबह करीब पांच बजे गेहूं की बोरियों से लदी एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रैक्टर मेगा फूड पार्क को जा रही बिजली लाइन के खंभे से टकरा कर पलट गई जिससे खंभा टूट कर रिछा से बहेड़ी विद्युत सब स्टेशन को आ रही 33 केवीए लाइन पर जा गिरा जिससे 33 केवींए लाइन क्षतिग्रस्त हो गई ।