घाघरा: शिवराजपुर सरना टोली गांव में संदिग्ध अवस्था में युवक की मौत, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए गुमला भेजा
Ghaghra, Gumla | Apr 29, 2026 घाघरा थाना क्षेत्र के शिवराजपुर सरना टोली गांव में शादी समारोह में आए संदिग्ध अवस्था में बसिया सोनमेर गड्ढाटोली निवासी सागेन तिरु नामक एक युवक मृत मिला। मंगलवार को रात में गांव में मृत अवस्था में युवक को देख ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।इसके बाद पुलिस शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम हेतु गुमला भेज दिया। मृतक के परिजन घाघरा थाना पहुंचे।