नर्मदापुरम सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने रायसेन पहुंचकर उन्नत कृषि महोत्सव 2026 के अंतर्गत आयोजित FPO संगोष्ठी एवं प्रशिक्षण सत्र में सहभागिता की। इस दौरान सांसद ने किसानों से संवाद किया। इस अवसर पर सांसद ने कहा कि किसानों को संगठित कर उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाना सरकार की प्राथमिकता है।