कुरावली: कुरावली तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान एसडीएम ने 12 शिकायतें सुनीं
शनिवार को तहसील सभागार में आयोजित तहसील दिवस में फरियादियों की समस्याएं सुनी गईं। इस दौरान कुल 12 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें सर्वाधिक 8 मामले राजस्व विभाग से संबंधित रहे। इसके अलावा एक-एक शिकायत खंड विकास अधिकारी, बिजली विभाग (एसडीओ), आपूर्ति विभाग तथा थाना कुरावली पुलिस से संबंधित दर्ज की गई।