परबत्ता: गोगरी एसडीपीओ ने प्रेस कांफ्रेंस में दी जानकारी, 50 हजार का इनामी अपराधी केदार यादव गिरफ्तार
खगड़िया जिले के परबत्ता थाना पुलिस ने 50 हजार रुपये के इनामी अपराधी केदार यादव उर्फ कारे यादव को गिरफ्तार किया है। इसकी जानकारी प्रेस वार्ता के दौरान गोगरी एसडीपीओ चन्दन कुमार ठाकुर ने शुक्रवार की शाम चार बज दिया। एसडीपीओ ने बताया कि परबत्ता थाना पुलिस, डीआईयू टीम खगड़िया एवं एसटीएफ की संयुक्त टीम ने अभियान चलाकर परबत्ता थाना क्षेत्र के कन्हैया चौक पुल के पास