गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया में देश का सबसे बड़ा गयाजी धर्मशाला का हो रहा है निर्माण,120 करोड़ की राशि से हो रहा है निर्माण
गया में देश का सबसे बड़ा गया जी धर्मशाला का निर्माण किया जा रहा है।120 करोड़ रुपए की लागत से 1080 बेड़ों का धर्मशाला पर्यटन विभाग द्वारा बनाया जा रहा है।पितृपक्ष मेला के दौरान लाखों की संख्या में देश विदेश से तीर्थयात्री यहां आकर अपने पितरों की मोक्ष की कामना को लेकर पिंडदान करते है।2027 तक यह धर्मशाला पूरी तरह बनकर तैयार हो जाएगा।