रायपुर में नगर निगम की फर्जी अधिकारी बनकर ज्वेलरी शॉप को लगाया 2 करोड़ का चूना, महिला गिरफ्तार
राजधानी रायपुर के सदर बाजार स्थित एक प्रतिष्ठित ज्वेलरी दुकान से करीब 1.88 करोड़ रुपये के आभूषणों की धोखाधड़ी करने वाली महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी महिला ने खुद को नगर निगम के आवास विभाग में कार्यरत बताकर दुकानदार का विश्वास जीता और करोड़ों के हीरे, सोने व चांदी के जेवर लेकर फरार हो गई थी।
पुलिस के अनुसार, मुख्य आरोपी किरण साहू अपनी एक महिला साथी के साथ 'विधि ज्वेलर्स' पहुंची थी। आरोपियों ने किश्तों में करोड़ों के जेवर खरीदे और भुगतान के बदले गलत हस्ताक्षर वाले चेक थमा दिए। जब दुकानदार ने चेक बैंक में जमा किए, तो हस्ताक्षर मिलान न होने के कारण वे बाउंस हो गए। इसके बाद जब दुकानदार ने संपर्क किया, तो आरोपी महिला टालमटोल करने लगी।
#RaipurNews #CyberCrimeAlert #JewelryFraud #RaipurPolice
#ChhattisgarhCrime