पन्ना: मुडिया पहाड़ के दंपति ने दबंगों के आतंक से परेशान होकर पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई
Panna, Panna | Oct 25, 2024 मुडिया पहाड़ के निवासी वेदराम शर्मा और उनकी पत्नी सुमन शर्मा ने दबंग अवधेश त्रिवेदी उर्फ खुन्न महाराज और उनके बेटे अंकुर त्रिवेदी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। वेदराम का कहना है कि 22 अक्टूबर 2024 को अवधेश ने जानबूझकर उनकी मोटरसाइकिल में टक्कर मारी और मारपीट की। पुलिस ने पीड़ितों की शिकायत दर्ज नहीं की, उल्टा उनके खिलाफ ही एफआईआर दर्ज कर दी।