कर्वी: चित्रकूट में प्रभारी मंत्री नंदी ने जिला अस्पताल का किया औचक निरीक्षण, मरीजों से मिलकर बांटे फल
चित्रकूट में प्रभारी मंत्री नंद गोपाल गुप्ता ‘नंदी’ ने संयुक्त जिला चिकित्सालय का शनिवार दोपहर 3 बजे औचक निरीक्षण किया। उन्होंने आरओ प्लांट व सार्वजनिक शौचालय का उद्घाटन किया, मरीजों को फल वितरित किए और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मंत्री ने डॉक्टरों को बाहर की दवा न लिखने तथा सभी जरूरी दवाएं उपलब्ध रखने के निर्देश दिए।